अदरक में कई प्रकार के विटामिन और खनिज होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अदरक में प्रमुख रूप से विटामिन C, विटामिन B6, और विटामिन E होते हैं।

1. अदरक में विटामिन c भी पाया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। और शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। जिससे शरीर इंफेक्शन और बिमारियों से बचा रहता है। जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर रहती है। एंटीऑक्सीडेंट यह शरीर से हानिकारक मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करता है।
2. अदरक में विटामिन B6 की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कई शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। यह मस्तिष्क के कार्यों को सुधारने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। विटामिन B6 मूड स्विंग्स और अवसाद(डिप्रेशन) को कम करने में मदद करता है। हृदय स्वास्थ्य में यह रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
3. अदरक में विटामिन E भी पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है विटामिन E त्वचा को नमी और कोमलता प्रदान करता है और बालों को स्वस्थ रखता है। यह “खराब” कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा घटता है। एंटीऑक्सीडेंट यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करता है, जिससे उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।

- अदरक में मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे खनिज भी होते हैं, जो शरीर के विभिन्न कार्यों में सहायक होते हैं।
- मैंगनीज हड्डियों और त्वचा के स्वास्थ्य में मदद करता है, मैग्नीशियम मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को आराम देता है।
- पोटेशियम रक्तदाब को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
- आयरन रक्त की कमी (एनीमिया) को रोकता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं।

अदरक के इस्तेमाल करने के तरीके:
- अदरक को उबाल कर चाय बना सकते हैं, जो सर्दी, खांसी और पाचन के लिए फायदेमंद है। एक कप पानी में 1-2 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबालें, फिर इसमें गुड और नींबू मिला सकते हैं।
- अदरक का सेवन सर्दी-खांसी और गले की खराश में राहत देता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं।
- अदरक का ताजा रस निकालकर इसे पानी या गुड, शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
- आप ताजे अदरक के टुकड़े चबाकर भी सीधे सेवन कर सकते हैं। इससे आपको खांसी से आराम मिलेगा। यह खासकर पाचन और मुंह और गले की समस्याओं के लिए अच्छा होता है।
- अदरक का रस और शहद मिलाकर खाने से सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत मिलती है।
- अदरक और नींबू का मिश्रण पाचन को दुरुस्त रखने और वजन घटाने के लिए उपयोगी होता है।
अदरक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।